फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 72.1 फीसदी मतदान

Tue, 08 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच विकास खंडों में मतदान 72.1 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर वोट कटने को लेकर विवाद भी हुआ लेकिन उनकी एक न सुनी गई। नतीजतन कई मतदाताओं को वगैर वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ विजय गुप्ता ने बताया कि पांच विकास खंडों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनावों के द्वितीय चरण की अपेक्षा में मतदान का प्रतिशत करीब साढ़े 2.39 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को जिन पांच ब्लाक क्षेत्रों में मतदान हुआ है उनमें हरियावां में 73 फीसदी, बावन में 78 फीसदी,सुरसा में 63.5 फीसदी,टड़ियावां व अहिरोरी में 73-73 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

गौरतलव हो कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जहां करीब 74.44 फीसदी मतदान हुआ था तो द्वितीय चरण में करीब 69.62 फीसदी मतदान हुआ था तीसरे चरण सुरसा ब्लाक में मतदान प्रतिशत गिर जाने से कारण ओवरआल 72.1 फीसदी दर्ज किया गया। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह समेत जिले के आलाधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें