फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मार्च में ही मौसम के तेवर हुए तल्ख, तेज धूप छुड़ा रही पसीना

Mon, 17 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
लखनऊ रोड पर धूप से बचाव कर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो-13- लखनऊ रोड पर धूप से बचाव कर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

- दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा तो रात का भी बढ़ रहा
- गर्मी से फसलों पर प्रतिकूल असर, गर्मी का कहर करेगा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अभी आधा मार्च का महीना ही बीता है, लेकिन गर्मी के तेवर काफी तल्ख हाे चुके हैं। तेज धूप की वजह से दिन में बाहर निकलना मुश्किल हाेता जा रहा है। धूप की वजह से लोग बाहर मुंह ढक कर निकल रहे हैं और अब तो हल्के कपड़ों में भी पसीना आने लगा है।
दिन में तेज गर्मी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पार जा पहुंचा है, जो इस मौसम में सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। तेज धूप होने के कारण लोग आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। धूप में निकलने से पहले लोग मुंह ढक कर बाहर जा रहे हैं और खुले में खड़े होने पर छांव ढूंढते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च का आधा माह ही बीता है और गर्मी इस कदर है। वहीं ,मौसम वेधशाला के मुताबिक अगले एक सप्ताह में तापमान और बढ़ने की संभावना है। पिछले साल मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं इस बार तो अभी से ही अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री को पार कर गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि अगले सप्ताह से गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन


गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर
तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। गेहूं के खेतों में सिंचाई की आवश्यकता पड़ेगी। हवाएं भी तेज गति पकड़ सकती हैं इस कारण से फसलों के पलटने की संभावना भी है। टड़ियावां के जंसरी गांव के रहने वाले किसान नितेश कुमार ने बताया कि तापमान को लेकर परवल, करेला, लौकी, खीरा, ककड़ी, तरबूज व खरबूजा की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें