फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच माह में संडीला में औद्योगिक बाईपास को जोड़ने वाले मार्ग पर पड़ पाई गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। औद्योगिक क्षेत्र संडीला से होकर निकले करीब चार किलोमीटर लंबाई वाले बाईपास पर पांच माह में गिट्टी-पत्थर ही पड़ पाए हैं। मार्ग के अधूरे होने से औद्योगिक क्षेत्र के ही नहीं आमजन को भी आवागमन में दिक्कतें होती हैं। यह बाईपास मार्ग मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर मार्ग को जोड़ता है। गिट्टी-पत्थर पड़े होने से वाहन चालकों को चलाने में दिक्कतों के साथ ही उड़ने वाली धूल से भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर मार्ग पर संडीला औद्योगिक क्षेत्र में चैनेज 50.075 किलोमीटर से करीब चार किलोमीटर लंबाई में मार्ग का सुदृढ़ीकरण होना है। मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जनवरी में शासन ने करीब आठ करोड़, 81 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। लोक निर्माण विभाग ने निविदा आदि प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू करा दिया। पांच माह हो गए हैं और मार्ग पर अभी प्रारंभिक तौर पर डाली जाने वाली गिट्टी-पत्थर ही पड़ पाया है। इससे गर्मियों में उड़ने वाली धूल दो पहिया वाहन सवारों के लिए परेशानी बन रही है। साथ ही हादसों की भी आशंका रहती है।
यह मार्ग संडीला औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ ही संडीला से भटपुर, अतरौली, भरावन, माल आदि जाने वाले लोगों और वहां से संडीला के बाहर-बाहर गौसगंज होते हुए मेहंदी घाट के पास कन्नौज मार्ग पर जाने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक रहता है। गिट्टी-पत्थर आदि पड़े होने से लोगों के लिए परेशानी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके मौर्य ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। रुपये मिलने भी बाकी है। इससे काम में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें