फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98.6 डिग्री से ऊपर शरीर का तापमान तो आखिर में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव में ऐसे मतदाताओं को मतदान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, जिन्हें बुखार है। यदि शरीर का तापमान 98.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हुआ तो पोलिंग के आखिरी घंटों तक बूथ पर इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए ऐसी गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलिंग बूथ पर प्रत्येक मतदाता के प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग करेगी।
यदि तापमान 98.6 डिग्री से ऊपर हुआ तो दूसरी बार थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। दूसरी बार भी स्क्रीनिंग मशीन में तापमान निर्धारित अधिकतम सीमा से नीचे नहीं आता है, तो ऐसे मतदाता को वेटिंग रूम में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए जारी आयोग की गाइड लाइन में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। कतारों में आने वाले मतदाताओं के बीच उचित दूरी रखने के लिए हर लाइन में 20 गोले बनाए जाएंगे।
प्रत्येक गोले के बीच की दूरी छह फीट होगी। इन्हीं गोलों में खड़े होकर मतदाता मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। प्रत्येक बूथ के बाहर तीन कतारें बनाई जाएंगी।
एक कतार में बने गोले में पुरुष वोटरों को पंक्तिबद्ध किया जाएगा। दूसरी पंक्ति में महिला मतदाताओं को उचित दूरी के साथ इंतजार करना होगा। तीसरी पंक्ति वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी।
वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को वोटिंग में कोई परेशानी न हो इसके लिए उनकी अलग पंक्ति की व्यवस्था की गई है।
संक्रमितों को भी मिलेगा मतदान का मौका
कोरोना संक्रमण की वजह से एकांतवास अपना रहे कोरोना संक्रमितों को भी लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाने का मौका दिया जाएगा।
वह अपने पोलिंग बूथ पर वोट डाल सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें पोलिंग के आखिरी घंटे का इंतजार करना होगा। अंतिम घंटे में स्वास्थ्य टीम की निगरानी में उनसे वोट कराने की व्यवस्था की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी इस गतिविधि पर विशेष नजर रखेंगे।
ग्लव्स व मास्क पहनकर वोट डालेंगे मतदाता
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदाताओं को ग्लव्स व मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ डेस्क बनेगी। यहां मतदाताओं के लिए फ्री ग्लव्स व मास्क उपलब्ध होंगे।
इन्हें पहनकर ही मतदाता ईवीएम का बटन दबाएंगे। हेल्थ डेस्क पर सैनिटाइजर के अलावा थर्मल सक्रीनिंग मशीन भी उपलब्ध रहेगी।
प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य विभाग हेल्थ डेस्क लगाएगा। बूथ परिसर में प्रवेश के समय मतदाताओं को सैनिटाइज किया जाएगा। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
यदि उनके शरीर का तापमान 98.6 डिग्री से अधिक होता है तो आयोग के निर्देशानुसार उनकी वोटिंग पोलिंग के आखिरी घंटे में होगी। इसके अलावा वोटरों को मास्क व ग्लव्स भी बूथ पर मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डॉ. ओपी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें