फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार अच्छी हो बेंच को भी सीखने का मौका मिलता है: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला जज रीता कौशिक ने कहा है कि जहां की बार अच्छी होती है, वहां की बेंच को भी सीखने का मौका मिलता है। 40 साल की वकालत पूरी कर चुके 25 अधिवक्ताओं को आज सम्मानित किया गया है। इससे लगता है कि यहां वरिष्ठ अधिवक्ताओं की संख्या ज्यादा है। यह बार के लिए सौभाग्य की बात है। जिला जज ने बुधवार को अधिवक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज रीता कौशिक मौजूद रहीं। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश महेंद्र नाथ ने कहा कि न्याय व्यवस्था वकीलों पर टिकी है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामऔतार शुक्ला, केडी शुक्ला, केकेसिंह, सूरजपाल सिंह, प्रीति द्विवेदी ने उद्बोधन दिया। इस मौके पर एडीजे कुसुम लता, यशपाल, योगेंद्र चौहान, सिविल जज सचिन वर्मा, जीशान खान, लवकेश कुमार आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने की। मंच का संचालन महामंत्री अनिल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इन अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

ओम प्रताप सिंह, रामशरण तिवारी, झम्मनलाल, शिवचरन लाल वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, शेर बहादुर सिंह, जगदीश बहादुर सिंह, अभयशंकर गौड़, मोहम्मद अजहर खां, सैय्यद आकिल हुसैन जैदी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, महेश प्रसाद श्रीवास्तव, आदित्य नारायण त्रिवेदी, नीरज कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, उमेशचंद्र वाजपेयी, आदित्य कुमार शर्मा, सलिल कुमार सिंह, कुनेंद्र पाल सिंह, मृदुल कुमार द्विवेदी, हरिओम प्रकाश द्विवेदी, सुरेश पाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें