फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से मतपेटी स्ट्रांग रूम न पहुंची तो कार्रवाई

Wed, 21 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चायत चुनाव के तीसरे चरण में मतपेटी लूट के बाद पुलिस विभाग ने मतपेटी की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। मतपेटी समय पर स्ट्रांग रूप न पहुंचने पर मतदान कर्मी पर एफआईआर दर्ज कराने व मतपेटी के स्ट्रांग रूम में जमा होने तक सीओ व एसओ को सेंटर पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में मतदान के बाद बघौली थाना क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी की लापरवाही से दो मतपेटी छीन कर दबंग भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने उनको काफी दूर खदेड़ कर पकड़ा था। इस मामले मेें 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मतपेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

जारी किए हैं। कहा कि मतपेटी निर्धारित अवधि में स्टांग रूम में जमा होनी चाहिए। अगर मतपेटी सेंटर तक देर से पहुंचती है तो मतदान कर्मियों की लापरवाही मानते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा सीओ व एसओ सेंटर पर तब तक रहेंगे जब तक सारी मतपेटी जमा नहीं हो जाती हैं। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया
विज्ञापन


कि यदि मतदान के दौरान उनके क्षेत्र में ऐसी कोई घटना होती है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें