हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को दो टूक बता दिया कि 31 अगस्त तक सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव नहीं दिखाई दिया तो फिर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
बुधवार को हरदोई आए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर और अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह सोलंकी के साथ सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान नितिन अग्रवाल ने स्पष्ट बता दिया कि 31 अगस्त तक व्यवस्था न सुधरी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। हिंदी पाठशाला के पास स्थित कूड़ाघर और वेणी माधव विद्यापीठ स्कूल के पास स्थित कूड़ाघर हटवाने के निर्देश भी दिए। आबकारी मंत्री ने इस दौरान कहा कि वह खुद अलग अलग मोहल्लाें में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।