फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा स्थल पर एक पासी समाज के महापुरुष की प्रतिमा लगवा देते तो कलेजे में ठंडक पड़ जाती : चंद्रशेखर

विज्ञापन
फोटो- 17- आजाद समाज पार्टी की बहुजन संकल्प रैली में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने सोमवार को महाराजा बिजली पासी की जयंती पर बहुजन संकल्प रैली की। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराजा बिजली पासी का नाम तो दस बार लिया पर प्रेरणा स्थल पर पासी समाज के एक महापुरुष की प्रतिमा भी लगवा देते तो हमारे कलेजे में ठंडक पड़ जाती। एसआईआर अभियान के जरिये प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि अभियान में 2.89 करोड़ वोट काटा गया है। साल 2027 में लखनऊ को सत्ता का केंद्र बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जयंती कार्यक्रम पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ से चंद्रशेखर ने कहा कि भीड़ ने साफ संदेश दिया कि पश्चिमी यूपी के बाद अब अवध की सियासत में भी चंद्रशेखर की एंट्री हो चुकी है। मतदाता सूची में करोड़ों नाम काटने को लेकर सरकार पर धांधली का आरोप लगाया। प्रशासन को चेतावनी और बड़े आंदोलन के संकेत भी दिए गए। उन्होंने प्रेरणा स्थल पर दलित बिरादरी की प्रतिमाएं न लगाने पर कहा कि प्रधानमंत्री जी दलितों का पेट केवल बातों से भरा जा रहा है। कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने तय कर लिया है कि साल-2027 में आजाद समाज पार्टी को लखनऊ लेकर के आना है। कार्यकर्ताओं ने कमर कसी है। अभी पांच रैलियां और होंगी। यह रैलियां 25 जनवरी से शुरू हो रही हैं।
कहा कि मेरा विश्वास है कि जिस तरह से भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के नेता मेहनत कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं है कि जब एक भाईचारा बनेगा कमजोर वर्गों के लोगों में एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम लोगों और आदिवासियों में आजाद समाज पार्टी बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। कहा कि मेरे पास सैकड़ों प्रार्थना पत्र आए हैं जो शोषण और अत्याचार के हैं। चेतावनी भरे लहजे में बोले, अधिकारियों से कहूंगा कि वह संज्ञान में लें वरना एक बड़ा धरना जो आज यहां बुलाया है वह जिला अधिकारी कार्यालय पर बुलाना पड़ सकता है। कल हमारा डेलिगेशन भी मिलेगा। कहा कि महाराजा बिजली पासी, लखनऊ को बसाने वाले लाखन पासी, उदा देवी और मदारी पासी की मूर्ति लगवानी चाहिए थी।

फोटो- 17- आजाद समाज पार्टी की बहुजन संकल्प रैली में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें