फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मैं तुम्हारी सौतन बोल रही हूं, सुनकर बदहवास हुई पत्नी ने मां की गोद में रो-रोकर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। पति के मोबाइल फोन से एक महिला ने खुद को पत्नी का सौतन बताया। टीबी की मरीज होने का ताना दिया। पत्नी मंगलवार रात ही मां के साथ बस से दिल्ली से ससुराल जाने को निकली। रास्ते भर रोते हुए आई, पत्नी की मौत ढिकुन्नी के पास मां की गोद में ही हो गई। पूरा मामला अतरौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी गुड्डी ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीता (25) की शादी सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के बनियामऊ निवासी शैलेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद रीता को टीबी हो गई। आरोप है कि इसके कारण शैलेंद्र एक साल पहले रीता को उसके मायके छोड़ गया। इस पर मायके वालों ने रीता का इलाज कराया। गुड्डी का कहना है कि तीन माह पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद बेटी को उसकी ससुराल भेज दिया था।
बीती 24 मई को रीता के पिता की मौत हो गई थी। तब रीता मायके आई थी। इसी दौरान उसका पति से विवाद हो गया था। तब से वह अपनी मां और भाई के साथ दिल्ली चली गई थी। गुड्डी के मुताबिक मंगलवार को रीता के मोबाइल पर पति शैलेंद्र के फोन से कॉल आई। उधरसे एक महिला की आवाज आई और उसने कहा कि तुम्हारी सौतन बोल रही हूं।
विज्ञापन

मैं शैलेंद्र की पत्नी हूं। बीमार लड़की को कौन रखेगा। यह सुनकर रीता रोने लगी। दिल्ली से मंगलवार रात ही रीता अपनी मां को लेकर बस से आ रही थी। अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी के पास मां की गोद में ही रीता ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई रोहित की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रीता बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें