फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी धरना रहा जारी

Sun, 20 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। हालांकि, इस दौरान थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन भी दिया, पर धरना फिर भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने के दौरान अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने बताया कि रविवार को एसओ पिहानी लालता प्रसाद साहू ने वार्ता की। आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने की बात कही, पर वह लोग नहीं माने, क्याेंकि आश्वासन काफी पहले से दिए जा रहे हैं और यह लोग बराबर धोखा ही करते आ रहे, इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

सुनीता ने बताया कि उसका दामाद मनोज कुमार साढ़े चार लाख का एक प्लाट खरीदना चाहता था, जो दुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति दिलवा रहा था। आरोप है कि उसने रुपये ले भी लिए और प्लाट भी नहीं दिलवाया। 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें