फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव के बाद भी धरना खत्म नहीं हुआ

Sun, 20 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू और कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बैठे संडीला के बुजुर्ग दंपति का धरना प्रदर्शन छठे दिन रविवार को भी जारी रहा। उधर, दंपति ने पुलिस पर अनशन समाप्त करने के लिए दबाव डाले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि छठे दिन पुलिस ने मौके पर उन्हें यहां से धरना समाप्त करने का दबाव डाला तथा जबरन यहां से उठा कर ले जाने की बात कही।

कलक्ट्रेट में बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वह जबरन यहां से भले ही हटा दिए जाए, लेकिन जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता वह स्वेच्छा से यहां से नहीं जाना चाहते और न ही अभी जाएंगे। वह 21 व 22 सितंबर को दो दिन वह भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि यदि फिर भी न्याय न मिला तो 23 सितंबर को आत्मदाह करने को विवश होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बुजुर्ग दंपति ने कहा कि उन्होंने सुना था कि जब दुख की घड़ी होती है, तो कोई साथ नहीं देता और उन्होंने यह देख लिया इस लोकतंत्र में भी साथ उन्हीं का दिया जाता है, जिनके साथ सभी होते हैं। गरीबों व पीड़ितों की कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें