फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दहेज हत्या में पति व सास को 10-10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग तीन साल पुराने दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त पति व सास को दोषी करार देते हुए जिला जज राजकुमार सिंह ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही नौ-नौ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के उमरताली गांव निवासी राम विलास ने सात मई 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि घटना के करीब पांच साल पहले उसने अपनी पुत्री सरोजनी की शादी संडीला के कठौनी गांव निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही पुत्री के ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे थे।
मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। घटना वाले दिन राजेश ने फोन पर उसे सरोजनी की हालत बिगड़ी होने की सूचना दी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे तो पुत्री को मृत अवस्था में पाया था। पुलिस ने पति राजेश, सास संता, देवर राजू व मामा राम खेलावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पूरे मामले की सुनवाई कर पूरी कर जिला जज राजकुमार सिंह ने पति राजेश और सास संता को 10-10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें