व्यवसाय हो या फिर नौकरी। यहां उच्च अधिकारियों
द्वारा बरती जाने वाली सख्ती जब अधीनस्थ कर्मचारियों को शोषण लगने लगती है,
तो उनका नतीजा गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुए एक वार्ड ब्वाय को
देखकर लगाया जा सकता है।
वार्ड ब्वाय ने दो माह से छुट्टी न देने एवं
लोन न दिलाने का आरोप लगाया है। सीएचसी हरियावां में वार्ड ब्वाय के पद पर
तैनात सूर्य प्रकाश ने कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को भूख हड़ताल के
दौरान कहा कि उसकी पत्नी का आपरेशन हुआ था और उसने एक बेटी को जन्म दिया
था।
आपरेशन के कारण उसकी पत्नी भी तब से बीमार रहने लगी है तथा बेटी भी
कमजोर है। जिसको लेकर वह तब से छुट्टी की मांग कर रहा है, पर उसको छुट्टी
नहीं दी जा रही है। अब तो वह खुद दो माह से पीलिया का शिकार चल रहा है,
लेकिन इसके बाद भी उसे अवकाश नहंी दिया जा रहा।
इससे वह पूरी तरह से तंग
आ गया है। लोन की मांग को भी नहीं स्वीकृत किया जा रहा है। अब उसके घर की
आर्थिक स्थिति तो ठीक नहीं ही है, इसके अलावा शारीरिक रूप से भी सभी
अस्वस्थ नजर आ रहे हैं।
इसलिए विवश होकर वह भूख हड़ताल करने को बाध्य हुआ
है। जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर वार्ड ब्वाय व उसकी पत्नी ने
जांच कराकर उसको न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया
है।