फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रहीं बालिकाएं

Fri, 20 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कन्या विद्या धन योजना की पांच सैकड़ा पात्र बालिकाओं को विभागीय उदासीनता के चलते प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। बालिकाओं की प्रोत्साहन राशि बैंकों में डंप है और उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे बालिकाएं भटक रही हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कन्या विद्या धन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। जिसकी धनराशि विभाग की ओर से बालिकाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। धनराशि स्थानांतरित होने में बालिकाओें के खातों से लेकर नाम में भी गड़बड़ी रहती है।

इससे बालिकाओं को विभाग के चक्कर काटने पड़ते है। इसके बाद बैंक से उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो करीब 500 बालिकाओं की प्रोत्साहन की धनराशि बैंक खातों में पड़ी है, पर उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इससे बालिकाएं कार्यालय से लेकर बैंक शाखाओं के चक्कर काट रही है। इससे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिले में हाशिए पर पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि भुगतान के संबंध में एक प्रबंधक की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा भुगतान पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


जब तक रोक नहीं हटती, तब तक भुगतान नहीं हो सकेगा। रोक कब तक हटेगी, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। इससे बालिकाएं और अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें