फोटो-09- मझिला से चठिया ग्राम का जर्जर मार्ग
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टोडरपुर ब्लॉक के मझिला गांव से चठिया पुल तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर तीन से चार फीट तक के गड्ढे हो गए हैं। करीब 10 वर्ष पहले यह सड़क बनी थी। इसके बाद से अब तक इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई है।
क्षेत्रीय निवासी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि इस रास्ते से आवाजाही करने वाले लोगों को हर समय हादसे की आशंका रहती है। इस रोड से रोजाना कुसुमा, सहरुआ, मझिला, परसई, पिश्तिया, मड़इया, गोटिया, सिगोहा, आलमनगर और बंजरिया गांवों के हजारों लोग आते-जाते हैं।
इन गांवों के लोग शाहाबाद तहसील मुख्यालय और पिहानी इसी रोड से जाते हैं। राजेश तिवारी, श्रीकांत बाजपेई, राकेश, रोशन और राधेश्याम का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एके दिवाकर ने बताया कि सड़क खराब होने की जानकारी है। इसकी मरम्मत के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।