फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पुर्नवास केंद्र बदहाल,गर्मी में बच्चे हो रहे बेहाल

विज्ञापन
फोटो-14- वार्ड में बंद रखा कूलर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बेहतर सेहत के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। इनके वार्ड में लगे एसी, कूलर और एलईडी खराब हैं। बच्चे पंखों की गर्म हवा में झुलस रहे हैं। बिजली गुल होने पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बच्चों की माताएं व अन्य तीमारदार हाथ के पंखे से हवा कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने 10 बेड का एनआरसी बना है। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर इसमें भर्ती कराया जाता है। इस समय छह बच्चे इसमें भर्ती हैं। भीषण गर्मी में वार्ड में भर्ती बच्चे परेशान हैं। कहने को तो वार्ड में पंखे लगे हैं, लेकिन ये इतनी धीमी गति से चलते हैं कि हवा न के बराबर लगती है।
टड़ियावां ब्लॉक के परसई गांव की विमला ने बताया कि उनका बेटा कुपोषित होने के कारण भर्ती है। एसी और कूलर खराब होने से गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। इसी वार्ड में भर्ती बघौली के खजुरमई तिराहा निवासी आर्यन की मां रेखा का कहना है कि जब से बेटे को भर्ती कराया है। गर्मी से बेहाल हैं। जो पंखे लगे हैं, पर्याप्त हवा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

डायरिया हो या बुखार, एक ही मिलेगा आहार
केंद्र में भर्ती बच्चों की सेहत सुधारने के बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यहां डायरिया हो या बुखार एक ही तरीके का आहार दिया जाता है। बच्चों को दूध, दलिया, फल आदि पौष्टिक सामग्री न के बराबर मिल रही है। अफसरों को कागजों पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिल रही हैं।
वर्जन
पोषण पुनर्वास केंद्र का कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था तो व्यवस्थाएं ठीक थीं। एसी और कूलर खराब होने की समस्या है तो नोडल अफसर से कहकर दो दिन के अंदर सही करा दूंगी। -बुद्धि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी।

फोटो-15- वार्ड में भर्ती बच्चे पर हाथ से पंखा डुलाती महिला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें