फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के सांडी और मल्लावां में भारी मात्रा में बारूद बरामद, आतिशबाजी बनाने में होना था इस्तेमाल

Sat, 20 Mar 2021 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के सांडी और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर की सूचना पर छापा डाला। दोनों ही जगहों से आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली बारूद बरामद हुई है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी यामीन के घर पर छापा डाला। पुलिस का दावा है कि मौके से 180 किलो बारूद मिला है। इसमें पलीता, गंधक, कोयला आदि भी शामिल हैं।

यामीन के पास आतिशबाजी की बिक्री हरपालपुर में करने का लाइसेंस है, लेकिन वह सांडी कस्बे में स्थित अपने मकान में आतिशबाजी बना रहा था। उसके मकान को भी सील कर दिया गया है। यामीन को जेल भेज दिया गया है। उधर दूसरी ओर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगवंत नगर में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने अफजाल और सुबूर के घर पर छापा डाला।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि यहां से 750 अर्धनिर्मित पटाखे, दो किलो बारूद, एक किलो गंधक बरामद किया गया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें