फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ‘तुम कितने हुसैनी मारेगे, हर घर से हुसैनी निकलेंगे’

विज्ञापन
फोटो-14- पिहानी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत पर विरोध प्रदर्शन करते शिया। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। बब्बे मियां फाटक परिसर में रविवार देर शाम ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनेई की अमेरिकी हमले में हुई शहादत पर विरोध- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जामिया हामिदुल मदारिस के प्रधानाचार्य डॉ. जफर अब्बास ने कहा कि हमें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली। जब तक हम पढ़ लिखकर आला ओहदों तक नहीं पहुंचते हमारे साथ यही होता रहेगा।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फरमान अली ने कहा कि दुश्मन हमें जात और फिरकों में बांटने की साजिश के तहत अफवाहें फैला रहे हैं। सभी मुत्ताहिद होकर इनका सामना करें। विरोध-प्रदर्शन में शिया नौजवानों ने ‘तुम कितने हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेंगे और इस्राइल अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। नौजवान हाथों में खामनेई की बड़ी-बड़ी तस्वीर लेकर लहरा रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग और बच्चों को अपने रहनुमा की शहादत पर सिसकते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें