फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास लाभार्थियों को भी समाजवादी पेंशन

Fri, 06 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इंदिरा और लोहिया आवास का लाभ पा चुके लोगों को समाजवादी पेंशन योजना में शामिल नहीं किया गया, पर अब आवास लाभार्थियों को भी पेंशन का लाभ मिल सकेगा। गुरुवार को डीएम ने प्रेक्षागृह में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित ग्राम सचिवों को जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्हाेंने सभी लाभार्थियों का फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। समाजवादी पेंशन योजना में अभी तक उन्हीं लाभार्थियों का चयन किया जा रहा था जिनको कोई भी लाभ नहीं मिल रहा था। ऐसे में वह भी लाभान्वित नहीं हो रहे थे जिनको आवास योजनाओं का लाभ मिला है।

यही वजह रही कि जिले में अभी तक करीब 20 हजार लाभार्थियों का चयन होना बाकी है। तत्कालीन सीडीओ ने आवास लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना देने पर बिलकुल भी सहमति नहीं जताई, पर अब उनके स्थानांतरण के बाद डीएम के निर्देश पर आवास पा चुके लोगों को भी समाजवादी पेंशन योजना में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर प्रेक्षागृह में सभी एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अफसरों की बैठक की गई। डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत लोहिया आवास योजना तथा इंदिरा आवास योजना के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। जिसके लिए उनका फोटो सहित विवरण सात फरवरी तक अपलोड करवा दिया जाए।

कहा कि विकास कार्यों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और पारदर्शिता व ईमानदारी से कार्य किया जाए। सीडीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य कराया जाए। किसी भी दबाव में गलत ढंग से कार्य न किया जाए। बैठक में डीडीओ श्रीनिवास मिश्र, परियोजना निदेशक शंकर लाल त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव व डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें