हरदोई। शनिवार को हुई चटख धूप से पारा भी चढ़ गया, जिससे लोगों को सर्दी से पूरी तरह राहत रही। चढ़ते पारे के बीच किनारे हुई सर्दी का सुबह के समय तो प्रभाव रहा, मगर दोपहर होते होते सर्द हवाएं मंद हो चुकीं थी तो आसमान से चटख धूप पारे को बढ़ाने का कार्य कर चुकी थीं।
ऐसे में दिन भर सर्दी से राहत रही और लोगों ने धूप सेंकने का आनंद लिया। गत दिन की तरह मौसम के मिजाज खुशनुमा रहे और ऐसे ही मौसम आगे भी रहने के आसार हैं।
मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि चटख धूप होने से पारे के स्तर में दिन के समय में दो डिग्री बढ़त दोपहर तक दर्ज की गई थी। शाम होने तक पारे के स्तर में उच्चतम स्तर और बढ़ने की संभावना है।
देर शाम पारे के स्तर में गिरावट तो आएगीं, मगर गत दिनों की अपेक्षा अब पारे का न्यूनतम स्तर भी बढ़त की ओर रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम के इसी तरह से साफ रहने का अनुमान है।