फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 08 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन में एक युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन निवासी लेखपाल (22) पुत्र लालजीत कश्यप गांव में ही खेती करता था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के उत्तर में स्थित प्रेम कुमार के आम के बाग में फांसी पर लटकता मिला। उसने अपनी लुंगी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

राहगीरों ने घटना के बारे में जानकारी लेखपाल के परिजनों को दी। इस पर लेखपाल के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। लेखपाल सात भाईयों में चार नंबर का था। मृतक के भाई मगरेलाल ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में लेखपाल का विवाह लखीमपुर निवासी कल्पना से हुआ था।
विज्ञापन


कल्पना इन दिनों मायके गई हुई है। मगरेलाल ने बताया कि मोबाइल फोन पर पति पत्नी के बीच सोमवार सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद ही घटना हो गई। थाना प्रभारी महेशपाल सिंह ने बताया कि मगरेलाल की तरफ से भाई के आत्महत्या कर लेने की तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें