फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज रफ्तार ट्रक और ओवरलोड ऑटो भिड़े, मां बेटा समेत सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बेहंदर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और ओवरलोड ऑटाे की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बाजार खेड़ा निवासी रंजीत (27) ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह उन्नाव जनपद के बांगरमऊ से सवारियां ऑटो में बैठाकर संडीला जाने के लिए निकला। ऑटो में चालक समेत नौ लोग सवार थे। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास संडीला की तरफ से आ रहे चावल लदे ट्रक की ऑटो से भिड़ंत हो गई। इस कारण ऑटो पलट गया और उसकी छत व फर्श एक में मिल गई।
घटना में ऑटो सवार चालक रंजीत, कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनवा निवासी निसार (35) और बहदिन निवासी अंकित (20), कासिमपुर थाना क्षेत्र के मलहनखेड़ा निवासी अरविंद (19), दतिगढ़ा निवासी बिटान उर्फ पिंकी (30), उन्नाव जनपद के बेहटामुजावर निवासी फूलजहां (28) और उनके पुत्र अयाज (3) की मौत हो गई। फूलजहां के पति सिराज का उपचार संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि पिंकी के पुत्र जुगनू (7) को गंभीर हालत मेें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ सतेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों काे ढांढस बंधाया। एसडीएम संडीला अरुणिमा श्रीवास्तव भी घटना की जानकारी के लिए सीएचसी पहुंचीं।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया था। पुलिस टीमें गठित कर उन्नाव जनपद की सीमा के पास से ट्रक को पकड़ लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।




घटना की चार बड़ी वजह
-अंधा मोड़ : उन्नाव-संडीला मार्ग पर हदलमऊ के पास दुर्घटना हुई। दुर्घटनास्थल से 20 मीटर पहले संडीला की तरफ अंधा मोड़ है। यहां कोई संकेतक भी नहीं लगा है।
-ओवरलोड ऑटो : ऑटो में चार सवारी बैठाने की ही अनुमति है। कम खर्च पर ज्यादा बचत के चक्कर में चालक ने ऑटो में दो गुनी यानी आठ सवारी बैठा रखी थी। चालक को मिलाकर नौ लोग ऑटो में सवार थे।
-रफ्तार : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चावल लदे ट्रक की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ऑटो की रफ्तार भी ज्यादा होने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने जताई है।
-डिवाइडर विहीन सड़क : अंंधे मोड़ पर अगर सड़क में डिवाइडर होता तो दोनों वाहन अपनी-अपनी लेन में चल रहे होते। डिवाइडर न होने और मोड़ होने की वजह से दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें