फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक बुग्गी से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में नकटौरा नहर मार्ग पर रतनापुर पुलिया के पास मंगलवार दोपहर बेकाबू बाइक बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की गर्दन में बुग्गी का बांस घुसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी मोहित (21) पुत्र स्व. रामकिशोर सक्सेना तीन बहनों में इकलौता था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। दीपावली पर गांव आया था। उसकी मां मीरा मायके शाहाबाद गई थी। मंगलवार दोपहर मोहित मां को लेने बाइक से पाली आ रहा था। रास्ते में पाली-नकटौरा नहर मार्ग पर रतनापुर पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रही बुग्गी से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। बुग्गी का बांस गर्दन में घुसने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी उसे सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि तेज गति से बाइक चलाने से हादसा हुआ है। बुग्गी को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। उधर बेटे की मौत का समाचार मिलने से मां के होश उड़ गए। लोग उसे ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
बहन और अपनी शादी की तैयारियां में लगा था मोहित
पाली। मोहित की छोटी बहन काजल की शादी तय हो चुकी है। 25 नवंबर को बरात आनी है। वहीं मोहित की भी फरवरी में शादी होनी थी। वह बहन और अपनी शादी की तैयारियों में लगा था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें