फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे बाधित रहा डाउन ट्रैक, देर से आई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहजहांपुर के रौजा के पास डाउन लाइन पर मालगाड़ी के कुछ वैगन डिरेल होने से डाउन ट्रैक बाधित हो गया। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से बाधित डाउन ट्रैक पर चार घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका। इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें घटों देरी से आईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शाहजहांपुर के रौजा यार्ड में मालगाड़ी डिरेल होने के बाद डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेनों को शाहजहांपुर व उससे पीछे रोक दिया गया। सुबह 10.30 बजे बाधित हुए ट्रैक पर दोपहर 2.30 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।
इस कारण दोपहर 1.13 बजे आने वाली ट्रेन 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 2.13 घंटे, दोपहर 1.45 बजे आने वाली ट्रेन 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। दोपहर 2.28 बजे आने वाली 13152 सियालदाह एक्सप्रेस 2 घंटे और दोपहर 3 बजे आने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से आई। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें