फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाघ और टीम में लुका-छिपी, नाइट विजन कैमरे से तलाशी जाएगी लोकेशन

विज्ञापन
फोटो 40: बाघ तलाशती वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या की टीम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पिहानी। लखीमपुर खीरी जनपद और हरदोई की सीमा पर हन्नपसिगवां गांव के आसपास रविवार को भी वन विभाग और बाघ में लुका-छिपी का खेल जारी रहा। लखीमपुर खीरी जनपद की टीम करीब आधे घंटा तक ड्रोन उड़ाने के बाद बैटरी बैकअप खत्म होते ही वापस चली गई। वहीं पिहानी वन रेंज की टीम खेत-खलिहान में बाघ की टोह लेती रही।
विज्ञापन

हन्नपसिगवां गांव में एक तालाब के पास बाघ की मौजूदगी पर दोनों जनपदों की टीमों ने कॉम्बिंग की। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक बाघ के पग चिह्न भेठुआ गांव के पास मिले हैं। टीम ने भी पग चिह्न मिलने की पुष्टि की। कॉम्बिंग के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुट रही। इससे वन विभाग की टीम को दिक्कतें आईं। पिहानी रेंज की टीम वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या के साथ बाघ की ताजा स्थिति जानने को खेत-खलिहान की खाक छानती रही। रेंजर ने बताया कि सही लोकेशन का पता नहीं चला है। संभावित स्थानों पर ड्रोन के जरिये भी टोह लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने अनुमान लगाया कि बाघ रात में अपना ठिकाना बदल सकता है। ठिकाना बदलने की संभावना के चलते नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें