फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें:-मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय-8- महिला चिकित्सालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन

सफाई के लिए लोगों को जागरूक करें : नितिन
जिला महिला अस्पताल से राज्यमंत्री ने फागिंग वाहनों को किया रवाना---सब हेड
संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान का शुभारंभ
नगर में चल रहा सफाई का विशेष अभियान : मिश्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शनिवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने फागिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान से मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में बताएं और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करें। अभियान में जन भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए जनपदवासी खुद सजग रहकर अपने घर एवं आसपास विशेष सफाई रखें और किसी प्रकार का जल भराव न होने दें। परिवार में किसी को बुखार आदि की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए छिड़काव कराया जा रहा है। डीएम अविनाश कुमार ने राज्य मंत्री को बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा व आंगनबाड़ी द्वारा गांव स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, आबकारी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला समेत अन्य रहे।
इंसेट---
फोटो परिचय-23- लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
विधायक ने अभियान का किया शुभारंभ
मल्लावां। मल्लावां सीएचसी में विधायक आशीष सिंह आशू ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि इस अभियान से जनता को कई तरीके की बीमारियों से बचाया जा सकेेगा। अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि एएनएम एवं आशा बहुओं को उनके क्षेत्र के गांव में किसी को बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं। ईओ मुकेश कुमार निगम, राम सिंह कनौजिया आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन

इंसेट---
जागरुकता रैली को किया रवाना
बेनीगंज। कोथावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निर्भय वर्मा द्वारा संचारी रोग नियंत्रण को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें