फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय-37-युवक के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन

ससुरालियों से परेशान युवक ने की खुदकुशी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में मामला
ससुर-साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। शनिवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ मेें फंदे से शव लटका मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी रत्नेश शुक्ला (35) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर मौधू के खेत में आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रामफेरे ने बताया कि बेटे रत्नेश की ससुराल पाली के ग्राम खितौली में थी। दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी रूबी ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ससुराली बेटे को परेशान कर रहे थे। जिससे आहत होकर जान दे दी। मृतक की एक बेटी है। पिता ने बेटे के ससुर महेश, साले रोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें