फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने से सांस व दिल के रोगियों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
ओपीडी में मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बढ़ती ठंड और गलन से जिला अस्पताल में ब्लड प्रेशर और दिल के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टरों ने ऐसे मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट से लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। ऐसे में सांस, ब्लड प्रेशर, दिल के रोगियों को सर्वाधिक खतरा है। बुधवार को ओपीडी में 1021 पर्चे बने। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग सांस रोगी रहे।
ओपीडी मेें चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगा रही। डॉक्टर के मुताबिक सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगभग 200 मरीजों को परामर्श दिया गया। इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि सर्दी में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा होता है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों को इस मौसम में जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें