फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 7 और रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 177 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। जांच में सात मरीजों में डेंगू पॉजिटिव मिला। हालांकि मलेरिया का एक भी रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों, नर्सिंगहोम से लेकर जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिससे पैथोलॉजी में जांचों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 177 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। जिनमें 37 की डेंगू और 61 मलेरिया की जांचें हुईं। लैब टेक्नीशियन कुलदीप सिंह देव ने बताया कि इन दिनों डेंगू व मलेरिया के ज्यादा मरीजों की जांचें हो रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें