फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय में बना एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए कोविड-19 का एक और एल-2 अस्पताल बना दिया गया है। शहर में बिलग्राम चुंगी पर स्थित कृषि महाविद्यालय के भवन में यह अस्पताल संचालित होगा। फिलहाल 24 बेड यहां ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के साथ तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अहिरोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग में सुरसा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत राजपूत को लगाया गया है। अब तक शहर में एल-2 अस्पताल लखनऊ रोड पर स्थित सौ शय्या के संयुक्त चिकित्सालय में संचालित था। सौ बेड का यह अस्पताल अब फुल हो चुका है। लगातार बढ़ रहे संक्रमितों को उपचार दिलाने और गंभीर रोगियों को भर्ती करने के लिए एक और एल-2 अस्पताल कृषि महाविद्यालय परिसर में शुरू किया गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यहां 150 बेड तक का अस्पताल संचालित किया जा सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की स्थिति को देखते हुए फिलहाल 24 बेड संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी 24 बेड पर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की व्यवस्था है। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ते ही यहां बेड की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें