फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 315 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड- 19 के एल-2 अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इससे इतर बुधवार को 315 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2572 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का सिलसिला भी रुकता नहीं नजर आ रहा। शहर के रेलवेगंज इलाके के प्रतिष्ठित मिठाई व्यापारी की कोरोना संक्रमण के कारण कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह डॉ. भूरा चौराहा के निकट रहने वाले बूढ़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। इससे इतर एक शिक्षक की भी कोविड-19 अस्पताल में मौत हुई है। उधर, दूसरी ओर बुधवार को 315 नए कोरोना संक्रमित जनपद में मिले हैं। इन संक्रमितों में बेनीगंज कोतवाली मेें तैनात एक पुलिस कर्मी के अलावा कई व्यापारी और शिक्षक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के भी कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 10160 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें