फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी बस, दो की मौत, 26 घायल

Wed, 28 Apr 2021 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बांगरमऊ के पास ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में पलट गई और 28 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लखनऊ ले जाते समय संडीला के पास मौत हो गयी।
विज्ञापन
खाई में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बस खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत मोहल्ला मुल्लनटोला निवासी भाई जीतू बहन की चौथी लेने बस से रिश्तेदारों के साथ मैनपुरी गया था।
विज्ञापन


वापस आते समय थाना बांगरमऊ के पास ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में पलट गई और 28 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की लखनऊ ले जाते समय संडीला के पास मौत हो गयी। जीतू पुत्र त्रिलोकी की बहन रीना की शादी 26 अप्रैल को हुई थी।

27 अप्रैल को अपने रिश्तेदारों के साथ बहन की चौथी लेने बस से ग्राम करहल मैनपुरी गया था। वापस आते समय हादसा हुआ। हादसे में नव विवाहिता के मामा नेकराम (45) पुत्र मिहीलाल निवासी ग्राम मीतो संडीला, चचेरी बहन पूजा (27) पत्नी सरविन्द निवासी ग्राम मुसेला संडीला की मौत हुई है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें