फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधानाध्यापिका व बीईओ पर बजट के दुरुपयोग का आरोप, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड मल्लावां के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका व खंड शिक्षा अधिकारी पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत की जांच के लिए बीएसए की ओर से दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। बीईओ ने दो लोगों के बीच विवाद का मामला बताया और इस मामले से कोई संबंध न होने की बात कही।
विज्ञापन

विकास खंड मल्लावां के लच्छीपुर निवासी कृपा शंकर शर्मा की ओर मुख्यमंत्री पोर्टल और प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया। इसमें आरोप लगाया कि विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय लच्छीपुर की प्रधानाध्यापिका ने तीन साल से विद्यालय में कंपोजिट ग्र्रांट की रूप में आई धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगाई-पुताई में पेंट के स्थान पर चूने का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही विद्यालयों में भोजन के मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है।
इसके साथ फल और दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। जब उसने कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी मल्लावां को दी तो उन्होंने जांच कराने के स्थान पर उसको धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत की तो वह उसके पुत्र की टीसी भी देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत सामने आने पर बीएसए की ओर से दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी शामिल हैं। टीम से जल्द से जल्द जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमावती ने बताया कि विद्यालय में आपस का विवाद है। दोनों पक्षों की सुनवाई की जा रही है। कंपाेजिट ग्रांट से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें