फोटो-28-गिरफ्तार हत्यारोपी फूलचंद्र । संवाद
- फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार में शुक्रवार को पान मसाला उधार न देने पर दुकानदार की गला दबाकर हत्या करने वाले कोटेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह सिकंदरपुर बाजार में प्रेमचंद्र उर्फ पुनीत (23) पुत्र राम प्रकाश कटियार की दुकान पर पहुंचे कोटेदार फूलचंद्र ने उससे पान मसाला उधार देने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमचंद्र ने मना किया तो फूलचंद्र ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने शुक्रवार को ही प्रेमचंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी फूलचंद्र को शनिवार दोपहर बारह बजे सैदपुर के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।