फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात निरीक्षकों और बारह उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कई थाना व कोतवाली प्रभारी इधर से उधर
विज्ञापन

- लोनार कोतवाल क्राइम ब्रांच भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। एसपी अमित कुमार ने कई थानों और कोतवाली प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
लोनार के कोतवाल रहे राजेश कुमार राय को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। शहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक एसके सोनकर को लोनार का नया कोतवाल बनाया गया है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। हरियावां के थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता को टड़ियावां थानाध्यक्ष बनाया गया है। आईजीआरएस के प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को बघौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बघौली के प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र सरोज को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। अतरौली के एसएसआई अरविंद कुमार सिंह को हरियावां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा टड़ियावां के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार को इसी पद पर देहात कोतवाली भेजा गया है। संडीला के निरीक्षक अपराध को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध पद पर शाहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात हंसमती को संडीला कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। बेनीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजपाल को कुरसठ का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात बाबूलाल को हरपालपुर भेजा गया है। लोनार में तैनात योगेश कुमार को बेनीगंज में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात ऋषि कपूर को लोनार कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात शिव शंकर मिश्रा को कोथावां चौकी प्रभारी बनाया गया है। गौसगंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को हरियावां थाने में तैनाती दी गई है। बावन के चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार को कोतवाली शाहाबाद भेज दिया गया है। हरपालपुर में तैनात अनिल पंकज को बावन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हरियावां में तैनात एसआई बालेंद्र कुमार मिश्र को गौसगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें