फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मुंडन संस्कार में जा रही तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलटी, वृद्ध की मौत, 28 घायल, 13 बच्चे शामिल

Thu, 21 Oct 2021 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई: पिकअप पलटी, एक की मौत, 28 घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलट गया। पिकअप सवार 29 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे हैं। राहगीरों, ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से टोडरपुर सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिकअप सवार शाहजहांपुर से मुंडन संस्कार कराने हरदोई शहर स्थित मंदिर आ रहे थे। शाहजहांपुर जनपद के थाना कटरा के बतरिया गांव निवासी पिंकू ने बताया कि बेटे मोहित (5) का गुरुवार को मुंडन संस्कार था। सभी लोग मुंडन संस्कार कराने हरदोई शहर स्थित बाबा मंदिर आ रहे थे। पिंकू परिवार के सदस्यों, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ पिकअप पर सवार थे।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में पिकअप सवार पिंकू (29) उसकी पत्नी ममता (26), चचिया ससुर मलिखान (62) निवासी ग्राम जिगनियां थाना खुदागंज, शाहजहांपुर, 12 बच्चों समेत कुल 28 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आननफानन बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे घायलों को मशक्कत कर बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने मलिखान को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अन्य घायलों में कई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, पिकअप चालक रामचंद्र निवासी ग्राम निवदिया थाना पलिहर, शाहजहांपुर को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। चर्चा है कि चालक शराब के नशे में था। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में मोहित, पिंकू, ममता व मलिखान के अलावा पिकअप सवार मलिखान की पत्नी सोनकली  (56), माया (30), गीता (27), मीनू (26), सुमन (30), नीरज (27), पूनम (30), सोमवती (15), नितिन (4), विशाल (11) व संध्या (4) समेत 13 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें