फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय ने दी मंदिर निर्माण के लिए राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भड़ायल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश के पुत्र और भड़ायल के निवर्तमान प्रधान रविप्रकाश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भी मंदिर निर्माण के लिए राशि का समर्पण किया।
विज्ञापन

15 जनवरी से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हुई थी। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए धनराशि का समर्पण कर रहे हैं। आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे ने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न धर्मों के लोग समर्पण कर रहे हैं। ऐसा भारत में ही संभव है। कार्यक्रम में नबी मोहम्मद, रफीक, छोटे गाजी, मोनू पठान, अब्दुल्ला, इकबाल गाली, हनीफ खां, लतीफ, सद्दाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें