फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण कटेगा विधायक का टिकट : सर्वेश

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांग रहे सर्वेश जनसेवा ने दावा किया है कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाएगी। सर्वेश का कहना है कि मौजूदा भाजपा विधायक ने पार्टी विरोधी बयानबाजी लगातार की है। इसके चलते लगता है कि पार्टी श्याम प्रकाश का टिकट काट देगी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित अपने विद्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा ने मौजूदा गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण लगता नहीं कि श्याम प्रकाश को पार्टी टिकट देगी। सर्वेश ने खुद के स्तर से पार्टी के लिए की गई मेहनत के बारे में बताया। कहा कि सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाया है। इस मेहनत का फल टिकट के रूप में मिलने का दावा भी उन्होंने किया। सर्वेश ने कहा कि अगर वे विधायक बने तो नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। छुट्टा मवेशियों की समस्या खत्म करेेंगे और परती भूमि पर आधुनिक गोशालाओं की व्यवस्था करेंगे।
भ्रष्टाचार, अफसरों के खिलाफ जनता के हित में उठाई आवाज : श्याम प्रकाश
भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा के आरोपों पर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अगर पार्टी जिताऊ मानेगी, तो टिकट जरूर देगी। श्याम प्रकाश ने कहा कि उन्होंने पार्टी या संगठन के विरुद्ध कोई बयानबाजी नहीं की, लेकिन भ्रष्टाचार और अफसरों के खिलाफ जनता के हित में लगातार आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें