फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ कांग्रेस के हूं और चुनाव निर्दलीय लड़ता हूं..

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे मन्नापुरवा निवासी शिवकुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानी से लेकर लोकसभा चुनाव तक लड़ चुके मन्नापुरवा निवासी शिवकुमार शुक्रवार से कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने इस बात पर असंतोष जताया कि वे कांग्रेस के हैं पर अब तक प्रधानी से लेकर विधानसभा तक 14 चुनाव निर्दलीय ही लड़े हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिवकुमार ने बताया कि उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा और वे भी। लेकिन जब भी टिकट की बात आती है तो उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा है। उन्होंने पांच विधानसभा, तीन लोकसभा, तीन जिला पंचायत व तीन प्रधान के चुनाव लड़े। वे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को पत्र भेज चुके हैं लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने उन नेताओं तक अपनी पहुंचाने की मांग की। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह का कहना है कि जब से वे आएं हैं कांग्रेस में उनकी किसी तरह की सक्रियता फिलहाल उन्होंने नहीं देखी। पूर्व में कभी रहे होंगे। वे हर चुनाव लड़ते हैं यह हर किसी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें