कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : amar ujala
हरदोई के पिथनापुर नगरिया गांव में रविवार की सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई है। थाना क्षेत्र के पिथनापुर नगरिया गांव निवासी रामनरेश (55) पुत्र स्वर्गीय छेदालाल खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
रविवार की सुबह वह कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटा था। तभी बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे मलबे में दबकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी निर्मला के अलावा 3 पुत्र व चार पुत्रियां है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।