फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव में सोमवार दोपहर तेज आंधी पानी के दौरान खेत में बने कच्चे मकान में बैठे युवक के ऊपर दीवार ढह गई।
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
फदुल्लापुर गांव निवासी लव कुमार (19) सोमवार की सुबह खेत पर काम रहा था। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश से बचने केे लिए वह खेत में बने कच्चे मकान में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

इस दौरान उसके ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में वह दब गया। यह देख आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायलावस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। अरवल एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों ने अभी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें