फोटो- 31 शपथ लेते अध्यक्ष महेंद्र सिंह मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी।
- फोटो : HARDOI
संडीला। अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सोमवार को अधिवक्ता भवन में हुआ। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष और मंत्री ने कहा कि वह बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित रखने की कोशिश करेंगे। वकीलों के हित के कार्य करने में सदैव तत्पर रहेंगे।
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सोमवार सुबह 11:00 बजे अधिवक्ता भवन हाल में शपथ दिलाई गई। इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राम चेला द्विवेदी, सदस्य टी.मिश्रा, कन्हैयालाल मेहरोत्रा, मेराजुल हसन व इकबाल नुसरत चौधरी की मौजूदगी में शपथ दिलाई।
सबसे पहले अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर और मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी व कोषाध्यक्ष मिलन सिंह को रामचेला द्विवेदी ने शपथ दिलाई। उसके बाद अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसरन वर्मा, कनिष्क उपाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा, उदय प्रताप चौरसिया, मुकेश कुमार गुप्ता, पुस्तकालय अध्यक्ष परितोष मिश्रा, प्रशासनिक मंत्री संजय सिंह यादव, प्रचार मंत्री मो.नायाब को शपथ दिलाई।
इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों राजेश कुमार आदित्य, बलराम मौर्य, एजाज अली, आलोक कुमार पांडेय, सौरभ पांडे व दिलशाद मियां ने शपथ ली। कोविड और आचार संहिता के चलते समारोह सादगी से हुआ।