फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर पुल की मांग इस बार भी चुनावी मुद्दा

विज्ञापन
फोटो- 26 नाले पर पड़े बिजली के खंभे के ऊपर से बाइक निकालता ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। क्षेत्र के अटवारा नेवादा गांव के सामने बड़े नाले पर आवागमन के लिए पुल नहीं है। ऐसे में नाले के ऊपर पड़े बिजली के खंभे के सहारे ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बारिश में यह मार्ग बंद होने से ग्रामीणों केेे अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने नाले पर पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम अटवारा नेवादा गांव से गंज मुरादाबाद जाने वाले मार्ग पर गांव के सामने से बड़ा नाला निकला है। जिस पर आज तक पुल नहीं बना है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव में यहां वोट मांगने आने वाले विभिन्न दलों के प्रत्याशियों से उन्होंने नाले पर पुल बनवाने की मांग रखी जाती है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूूरी नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह इस बार भी चुनाव के मद्देनजर पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इसी नाले को पार करके अटवारा, नेवादा, खेतरहा, परमी, फुलई, बन्दरहिया समेत अन्य गांवों के लोग उन्नाव जनपद के कस्बा गंजमुरादाबाद और कस्बा मल्लावां बाजार जाते है।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अटवारा नेवादा गांव के निकट ग्रामीणों ने नाले के ऊपर बिजली का खंभा डाल रखा है। इसके ऊपर से साइकिल सवार या पैदल लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
इन गांवों के बड़े वाहन न निकल पाने से ग्रामीणों को वाया गंज जलालाबाद से होकर अतिरिक्त दूरी तय करके जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या किसानों को खेतों तक खाद ले जाने और फसल घर तक लाने में होती है।
प्रधान मुख्तार अहमद ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर शासन तक को कई बार पुल बनवाने के लिए पत्र लिखा है। लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी।
श्याम नरायन का कहना है बारिश में इस नाले में जलभराव हो जाता है। शारदा नहर का भी पानी इस नाले में आता है। खेतों में खाद और फसल लाने में लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

परमी निवासी राहुल शुक्ला ने बताया कि उनके गांव से गंजमुरादाबाद का सीधा रास्ता है, लेकिन पुल न होने से अतिरिक्त 3 से 4 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें