फोटो-02- आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक संघ के सदस्य
- फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम आर्य कन्या इंटर कालेज पिहानी चुंगी में रविवार को हुआ। इसमें नगर की सभी 16 शाखाएं एक स्थान पर लगीं।
सह विभाग कार्यवाह डॉ.अविनाश ने कहा कि शाखा हमारा मूल है। नियमित एक घंटे की शाखा हमको अनुशासन और पूरे दिन ऊर्जा से परिपूर्ण रखती है।
नियमित शाखा और सेवा भाव से ही हमारा अखंड भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा। शाखा पर सूर्य नमस्कार नियमित रूप से हो ऐसा हमको अपने स्वभाव में लाना है।
हम स्वयंसेवक अपने आचरण से दूर से पहचाने जाएं हमको ऐसा अपने आप को ढालना है। हमारे बुजुर्ग हमारा नामकरण इसलिए करते थे कि हम अपना आचरण उसके अनुरूप रखें।
उसी तरह मुगलों द्वारा जो हमारे शहरों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। उनको दोबारा उनके पुराने नाम से जाना जाए ऐसी प्रक्रिया भी चल रही है। कई जगहों पर नामकरण हो भी चुका है।
इसका समग्र हिंदू समाज समर्थन करता है। इस दौरान विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, नगर संघ चालक मिथिलेश, सह नगर संघ चालक देवेंद्र, विनय, अमरेंद्र, राजवर्धन, धीरेंद्र, जिला संपर्क प्रमुख केके अवस्थी, हर्ष, रजनीश समेत अन्य स्वयंसेवक रहे।