संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककराली निवासी को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। मामले में महिला ने पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
ककराली निवासी तबस्सुम जहां ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसका निकाह ठाकुरगंज लखनऊ निवासी कलीम के साथ हुआ था। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, लेकिन इससे ससुराली खुश नहीं थे।
ससुर सलीम जमीन व बाइक की मांग करने लगे। उसके माता-पिता ने असमर्थता जाहिर की। छह माह पूर्व पति कलीम, ससुर सलीम, सास साकिरा, देवर जावेद, देवरानी सलमा, ननंद नसीमन निवासी मुन्नू खेड़ा और यासमीन व नंदोई वकील निवासी आलमपुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी। तब तक घर नहीं आना। इसके बाद से वह मायके में थी। 25 मार्च को पति ने उसे फोन करके तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।