फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी एक अधेड़ की सोमवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को दोस्त के साथ बाइक पर जाते समय रास्ते में सामने से आई दूसरी बाइक से हुई टक्कर में वह घायल हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी इरफान (50) कालोनी में ही गुमटी रखकर परचून आदि का सामान बेचते था। रविवार दोपहर वह दोस्त मनोज के साथ बाइक से जमुरा गांव जा रहा था।
रास्ते में सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई थी। हादसे मेें बाइक चला रहा इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। कोतवाल सुरेश मिश्र ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें