फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग,चपेट में आकर मासूम झुलसा

विज्ञापन
फोटो-20- आग से जली झोपड़ी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के दिवारी गांव गुरुवार की सुबह बच्चों ने खेल में आग जला दी। आग से निकली चिंगारी पास स्थित झोपड़ी पर जा गिरी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर झोपड़ी के अंदर बैठा मासूम झुलस गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे झोपड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर आए परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
ग्राम दिवारी निवासी सोनेलाल खेती करता था। गुुरुवार की सुबह वह पत्नी के साथ गेहूं की फसल काटने गया था। घर में उसे बेटा चार वर्षीय बेटा सागर था। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह सागर पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ घर के सामने पड़ी झोपड़ी में खेल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ बच्चों ने खेल-खेल में आलू भूंजने के लिए झोपड़ी के पास आग जला दी। आग की एक चिंगारी उड़ और झोपड़ी पर जा गिरी। जिससे झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी के अंदर बैठा सागर आग की चपेट में आ गया।
सागर के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। जब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए।
वह बच्चे को लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने बच्चे को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें