फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीक्षा करने के बाद लड़के पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के डीढ़पुर मजरा बीकापुर के वरीक्षा करने के बाद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह तिलक कर लिया। जानकारी होने पर लड़की के पिता के थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्नाव के औरास थाने के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बघौली थाने के ग्राम डीढ़पुरवा मजरा बीकापुर निवासी मोहित के साथ तय की थी।
26 सितंबर 2021 को वरीक्षा हो चुकी थी। कुछ कारण बस तिलक और शादी की तारीख फाइनल नहीं हो सकी थी। इस दौरान उसे सूचना मिली कि लड़के के परिजन उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को तिलक होने की सूचना पर डीढ़पुरवा आया और लड़के वालों से मिला। जहां लड़के के पिता ने उसे दूसरी जगह रिश्ता करने की बात कहकर भगा दिया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें