शाहाबाद। कस्बा के मोहल्ला हाथा सुभान खां में शराब के लती दर्जी का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शराब के नशे मेें खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला हाथा सुभान खां निवासी कुनेंद्र पाल (50) दर्जी था। बुधवार की सुबह उसका शव कोठरी की छत में पड़ी धन्नी मेें रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे में गई पत्नी रामकली ने शव लटका देख शोर मचाया।
इस पर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए। पत्नी ने बताया कि पति शराब का लती था। मंगलवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया था। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।
देर रात उसने नशे की हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल सुुरेश मिश्रा ने बताया कि घरेलू कलह में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।