हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूूपुरवा में एक किशोरी का शव मंगलवार की शाम कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव निवासी शिल्पी (13) मंगलवार की दोपहर कमरे में सोने गई थी। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आने पर मां सुशीला ने आवाज लगाई।
जवाब न मिलने पर कमरे के अंदर पहुंची मां ने देखा, तो बेटी का दुपट्टे के फंदे से शव लटक रहा था। यह देख उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए।
मां ने बताया कि बेटी काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान रहती थी। इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। पेट दर्द से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतका छह बहनों में छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ राजदेव मिश्रा नेे बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।